6 अगस्त 2014 - 02:39
शहीद आरिफ हुसैनी की २६वीं सालगिरह।

पाकिस्तान के मशहूर शिया मौलाना शहीद आरिफ हुसैन हुसैनी अमेरिका और इस्राईल के हितों के रास्ता में बहुत बड़ी रूकावट थे।

अबनाः पाकिस्तान के मशहूर शिया मौलाना शहीद आरिफ हुसैन हुसैनी अमेरिका और इस्राईल के हितों के रास्ता में बहुत बड़ी रूकावट थे।
पाकिस्तान की मजलिसे वहदते मुस्लेमीन पार्टी के महासचिव ने कहा कि अमेरिका और इस्राईल शहीद आरिफ हुसैन हुसैनी को अपने हितों के लिए बहुत बड़ा खतरा समझते थे और इसी कारण उनकी हत्या करवा दी।
अल्लामा नासिर अब्बास जाफरी ने कहा कि आरिफ हुसैन हुसैनी पाकिस्तानी मुसलमानों के बीच एकता उत्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका रखते थे और इस्लाम के दुश्मनों के षडयंत्रों को नाकाम बनाने के लिए बहुत कोशिश करते थे।
ग़ौरतलब कि मंगलवार को शहीद आरिफ हुसैन हुसैनी की शहादत की २६ सालगिरह थी और इस अवसर पूरे पाकिस्तान में शोक सभाओं और दूसरे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पांच अगस्त सन 1988 को सुबह की नमाज के बाद पेशावर शहर में आतंकवादियों ने आरिफ हुसैन हुसैनी को शहीद कर दिया था।